Please wait

खराब मौसम की वजह से रास्ते में फंसे 379 अमरनाथ यात्रियों को सेना ने सुरक्षित निकाला

सेना की उत्तरी कमान ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी साझा की। सेना ने बताया कि रास्ते में फंसे यात्रियों को निकाल कर बरारी मार्ग कैंप में 253 यात्री और चंदनवाडी कैंप में 126 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गया है।

08 Jul 2023

खराब मौसम की वजह से रास्ते में फंसे 379 अमरनाथ यात्रियों को सेना ने सुरक्षित निकाला

श्रीनगर। खराब मौसम के कारण श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग में फंसे 379 श्रद्धालुओं को भारतीय सेना के जवानों ने सुरक्षित निकाल लिया। जवानों द्वारा उन्हें पूरी सहायता प्रदान की जा रही है।

सेना की उत्तरी कमान ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी साझा की। सेना ने बताया कि रास्ते में फंसे यात्रियों को निकाल कर बरारी मार्ग कैंप में 253 यात्री और चंदनवाडी कैंप में 126 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना द्वारा समय पर आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों के बीच पूर्ण तालमेल है।

सेना ने यह जानकारी भी दी कि भारी बारिश और खराब मौसम के कारण श्री अमरनाथ जी यात्रा के अस्थायी निलंबन के कारण रास्ते में फंसे यात्रियों को आश्रय, गर्म कपड़े, गर्म भोजन, हीटिंग व्यवस्था और चिकित्सा सहायता के मामले में चिनार कोर पूरी सहायता प्रदान कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News